Posts

Showing posts from August, 2019

Muni Shri Praman Sagar Ji ~ Mangal Bhavna _मुनि श्री प्रमाण सागर जी - मंगल भावना

मंगल भावना मंगल-मंगल होय जगत् में, सब मंगलमय होय। इस धरती के हर प्राणी का, मन मंगलमय होय॥ कहीं क्लेश का लेश रहे ना, दुःख कहीं भी होय। मन में चिन्ता भय न सतावे, रोग-शोक नहीं होय॥ नहीं वैर अभिमान हो मन में, क्षोभ कभी नहीं होय। मैत्री प्रेम का भाव रहे नित, मन मंगलमय होय॥   मंगल-मंगल..... मन का सब सन्ताप मिटे अरु, अन्तर उज्वल होय। रागद्वेष औ मोह मिट जाये, आतम निर्मल होय॥ प्रभु का मंगलगान करे सब, पापों का क्षय होय। इस जग के हर प्राणी का हर दिन, मंगलमय होय॥ मंगल-मंगल.... गुरु हो मंगल, प्रभु हो मंगल, धर्म सुमंगल होय।  मात-पिता का जीवन मंगल, परिजन मंगल होय॥ जन का मंगल, गण का मंगल, मन का मंगल होय। राजा-प्रजा सभी का मंगल, धरा धर्ममय होय॥  मंगल-मंगल..... मंगलमय हो प्रात हमारा, रात सुमंगल होय। जीवन के हर पल हर क्षण की बात सुमंगल होय।  घर-घर में मंगल छा जावे, जन-जन मंगल होय।  इस धरती का कण-कण पावन औ मंगलमय होय॥   मंगल-मंगल.... दोहा:- सब जग में मंगल

अमिताभ बच्चन - बिग बी - Amitabh Bachhan - Big B ~ नाम ही काफी है।

Kai Milon Tak Akela Chalta Raha Jo Abhinay Ke Safar Me.. कई मीलों तक अकेला चलता रहा , जो अभिनय के सफर में... वो ही तो बॉलीवुड का वास्तविक मील का पत्थर है... जो रुका नही, कभी थका नही... राह थी जिसके लिये एक अग्निपथ... वो था नही उसके लिए आखरी रास्ता... बस था ये तो एक इंकलाब... अभिनय का महान जादूगर है वो... जिसे हम बॉलीवुड का शहंशाह कहते हैं.. लाया भारतीय सिनेमा में तूफान जो... उसे सारे चाहने वाले एक अजूबा कहते हैं... बिग बी है जो हम सबके लिए... जिसे अपने नसीब पर जरा सा भी अभिमान नही... कहता है वो मैं आजाद हूं... अभिनय के डॉन जैसी इनकी पहचान है... भोले के त्रिशूल जैसा उसका अभिनय शक्तिशाली... वो तो हम सबके लिए एक सरकार है.. मिली है जिसको भारतीय दर्शकों की मोहब्बतें.. जिसका एक रिश्ता है हमसे इंसानियत का... जो भारतीय सिनेमा की क्यारी का बागबां है.. हर फैमिली जिसके बेहतरीन अभिनय की गवाह बनी... जो हिंदुस्तानी सिनेमा जगत का बाबुल है... शोले हैं भड़के हुए अभिनय के जिसके दिल में .. जो शमिताभ भी है और अमिताभ भी.. जो वज़ीर भी है और भूतनाथ भी.. जिसका वक़्त है जैसे उसी की मुट्ठ