Posts

Showing posts with the label भारत

भारत से इंडिया और इंडिया से भारत तक

Image

इंडिया को फिर 🇮🇳भारत बनाना है....

भारत🇮🇳 को फिर भारत बनाना है.. इंडिया शब्द को हटाना है। इंडिया नाम है अंग्रेजों का, भारतवर्ष देश है शूरवीरों का। आधुनिक एवं प्राचीन ज्ञान के समन्वय की निर्मल गंगा बहाना है.. इंडिया को फिर आत्मनिर्भर 🇮🇳 भारत बनाना है। उन्नत तरीके से खेतीबाड़ी बढ़ाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। हथकरघा के माध्यम से अहिंसक वस्त्र बनाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। जीवदया से पशुधन और मूक प्राणियों को बचाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। अहिंसा का मतलब फिर सबको समझाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। अहिंसक जीवनशैली को अपनाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। सुशिक्षा और मातृभाषा को उन्नति का साधन बनाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। अहिंसक तरीकों से भरपूर रोजगार बढ़ाना है.. इंडिया को फिर भारत बनाना है। भारत को फिर से विश्वगुरु बनाना है... इंडिया को फिर भारत बनाना है। इंडिया को फिर भारत बनाना है.... इंडिया को फिर 🇮🇳भारत बनाना है.... इंडिया को आत्मनिर्भर 🇮🇳 भारत बनाना है.... यह कविता परम् पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसन्त एवं विश्वशांति प्रवर्त्तक आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रे

आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज - राष्ट्रचिन्तक

"आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज - राष्ट्रचिन्तक" ------------------------- मयूर पीछी और कमण्डल है , उपकरण जिनका... अम्बर ही तो है,  आवरण  उनका.. त्याग और तपस्या की , साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो... भगवान महावीर की परंपरा के,  परम अनुयायी हैं वो... जो हर पल यही है चाहते,  देश मे शांति और सम्रद्धि का वास हो... जिनकी भावना ऐसी , कि कोई चैतन्य आत्मा कभी न उदास हो... विश्व शांति का संदेश , जो हैं चारो ओर फैलाते... अपने कल्याणकारी प्रवचनों से,  जो आत्मचेतना को जगाते... गुरुवर की महान है महिमा , प्रत्येक जीव पर करुणा दर्शाते... जीयो और जीने दो की जैनत्व परंपरा को,  जीवंत जो करते... जो आत्म साधना में सदा लीन रहते हैं... तपस्या में तपकर जो खरा सोना बने हैं... राष्ट्रहित राष्ट्र चिंतन के लिए , गुरुदेव सदैव खड़े हैं... कई कई तपस्वी जिनकी दी दीक्षा से , वैराग्य के मार्ग पर आगे बढे हैं.. ऐसे हैं आचार्य श्री विद्यासागर, जिनके पवित्र पावन चरण भारत भूमि मे पड़े हैं... ग्रहस्थ हों या हों दीक्षार्थी,  गुरुदेव सबको सदमार्ग दिखलाते... जीवन को कैसे है जीना,  ये भी गुरुवर हमको बतलाते... देश क

नव भारत निर्माण - New Rising India

#नव भारत निर्माण चलो साथ मिलकर एक नव भारत निर्माण करते हैं🇮🇳  न तेरा हो न मेरा हो , ये भारत हम सबका हँसता 😊 चेहरा हो। एक हो जाएं सारी नदियाँ,  पानी न तेरा हो न मेरा हो... जाग जाएं सभी भारतवासी गहरी नींद से , और एक नया सवेरा हो। रात को चैन की नींद तुझे भी आये और मुझे भी आये। जात पात की चिंता सिर्फ देशविरोधियों को ही सताये। नए भारत के किसान अपनी मेहनत की फसल का सही दाम पाएँ, गरीब करे जी भर के मेहनत और उनको इतना मिले की भूख  न सताये। अमीर हो चाहे गरीब हो , हर कोई मेहनत से देश को आगे बढ़ाए.. मध्यम वर्ग  भी है देश की ताकत , आओ सब मिलजुलकर नया भारत बनाएँ। बढे आगे मेरा देश और देश का हर नौजवान, जात पात के भेदभाव से नया भारत जब मुक्ति पाए। एक हो सभी की मंज़िल , और एक हो सभी के इरादे... तेरी नही मेरी भी एक चाहत हो,  नए भारत में सबके दिलों में राहत हो। तरक्की करे इक्कसवीं सदी का भारत कुछ इस तरह, भृष्टाचार न रह पाए यहाँ और देश में शिष्टाचार का निवास हो। आपस मे झगड़ते झगड़ते बीत गयी , न जाने कितनी सदियां... एक मजबूर नही , एक मजबूत भारत हमारा हो। देश की सरहदें हों पूर्ण सुरक्षित, दुश्म