Posts

Showing posts with the label jain darsahn

Muni Shri Praman Sagar Ji ~ Mangal Bhavna _मुनि श्री प्रमाण सागर जी - मंगल भावना

मंगल भावना मंगल-मंगल होय जगत् में, सब मंगलमय होय। इस धरती के हर प्राणी का, मन मंगलमय होय॥ कहीं क्लेश का लेश रहे ना, दुःख कहीं भी होय। मन में चिन्ता भय न सतावे, रोग-शोक नहीं होय॥ नहीं वैर अभिमान हो मन में, क्षोभ कभी नहीं होय। मैत्री प्रेम का भाव रहे नित, मन मंगलमय होय॥   मंगल-मंगल..... मन का सब सन्ताप मिटे अरु, अन्तर उज्वल होय। रागद्वेष औ मोह मिट जाये, आतम निर्मल होय॥ प्रभु का मंगलगान करे सब, पापों का क्षय होय। इस जग के हर प्राणी का हर दिन, मंगलमय होय॥ मंगल-मंगल.... गुरु हो मंगल, प्रभु हो मंगल, धर्म सुमंगल होय।  मात-पिता का जीवन मंगल, परिजन मंगल होय॥ जन का मंगल, गण का मंगल, मन का मंगल होय। राजा-प्रजा सभी का मंगल, धरा धर्ममय होय॥  मंगल-मंगल..... मंगलमय हो प्रात हमारा, रात सुमंगल होय। जीवन के हर पल हर क्षण की बात सुमंगल होय।  घर-घर में मंगल छा जावे, जन-जन मंगल होय।  इस धरती का कण-कण पावन औ मंगलमय होय॥   मंगल-मंगल.... दोहा:- सब जग में मंगल

भगवान महावीर - जैन दर्शन

अनेकांत के दृष्टा श्री भगवान महावीर ने द्रव्य के निरंतर बदलते असंख्य पर्याय दिखाये| मार्ग तो दिखाया पर मंजिल पाने के बाद किसी से नहीं मिले| अपनी मंजिल तक खुद ही चलना यही भगवान महावीर की शिक्षा थी| न सहारा, न साथी, न सुविधा, न संरक्षण न बचाव| अपनी नौका खुद चलाना होगा| कितनी भी भीड़ हो साधना अकेले ही होगी| यश के पीछे मत दौड़ना भटक जाओगे| ज्ञान भी खुद ही पाना होगा| दृष्टि भी खुद की ही होगी| आचरण भी अकेले का| वे एकांत पथिक थे| भटकाव मिटाया था उन्होंने| न किसी ईश्वर ने दुनिया बनाई, न वह अवतार लेगा, न पापों की क्षमा होगी, न कोई तुम्हें तारेगा| स्वयं पर विश्वास रखो| स्वयं ही प्रयत्न करो| स्वयं ही जानो| धर्म मार्ग है, मुक्ति मंजिल है| यात्री वही जो चलने का साहस जुटा सके| बाहरी यात्रा में अनुयायी हो , अंतर यात्रा में स्वयं का नेतृत्व स्वयं करो| पीछे कोई नहीं दिखेगा, आगे भी सिर्फ आपका अपना ज्ञान होगा जो पथ प्रदर्शन करेगा| (अन्य धार्मिक स्तोत्र से साभार प्राप्त)