मन की प्रवृत्ति बदलने का प्रयास करें

मन की प्रवृत्ति बदलने का प्रयास करें


आइए!
मन की प्रवृत्ति बदलने का एक छोटा सा प्रयास करें।
जिसको करने से अंतर्मन को सुकून मिले, ऐसा कुछ साकारात्मक कार्य अवश्य करें।
जिंदगी की दौड़-भाग में कहीं ऐसा न हो, कि हम स्वयं को ही खो बैठें। अगर मन को कुछ साकारात्मक कार्यों द्वारा खुशियाँ प्रदान कर सकते हैं, तो उसके लिए 
प्रयत्न अवश्य करें।
विगत कुछ वर्षोँ में जितनी तेजी से बाह्य जगत का वातावरण बदला है, उसका गहरा असर मानव मन पर पड़ना एक बेहद ही स्वाभाविक सी बात है।
प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ ऐसा साकारात्मक गुण अवश्य होता है, जिससे उसके तेजी से बदलते जीवन में एक अच्छा अनुभव पाया जा सकता है।
अपने भीतर के उस तत्व को खोजने का प्रयास करें, जो मन को वास्तविक रूप में सुकून प्रदान करता है।
हो सकता है, ये छोटा सा प्रयास हमारे जीवन और आसपास के वातावरण में एक बड़ा बदलाव ले आये।
तो तैयार हो जाइए और खोजिये खुशियों के कुछ पलों को, जो आपके आसपास ही हैं। आपके भीतर ही वह कारण भी मौजूद है ,जो आपके अन्तर्मन को वास्तविक रूप में खुशी प्रदान करता है।
हो सकता है, कि ये बदलाव सबके लिए एक बेहद सार्थक प्रयास बन जाए।
                       
                  ।। धन्यवाद ।।

- स्वप्निल जैन

Comments

Popular posts from this blog

Muni Shri Praman Sagar Ji ~ Mangal Bhavna _मुनि श्री प्रमाण सागर जी - मंगल भावना

"एक संसद भगवान महावीर की भी लगे"

मन में उत्साह जगाने वाली हिंदी कविता ।। हर राह तेरी होगी, हर मंज़िल तेरी होगी ।। Inspirational Poem