बचपन की सरकार - Bachpan ki Sarkaar

वो गरमी की छुट्टियां....


वो बचपन के खेल....


वो बचपन की मस्तीयों की रेलमपेल...


छोटी छोटी नोंक-झोंक....


अब तो ये आलम है कि...


बरसात में कागज की नाव नहीं तैरती.....


वो छिपमछिपाई भी नहीं  होती....


बचपन के पतंगबाज टीवी-कंम्पयुटर में खो गए....


बाकी सब खेल भी स्मार्ट फोन के गेम हो गए....


जाओ ढूंढ लाओ उन्हें जाकर बचपन की गलियों से ....


के बीते बचपन की सरकार ने ,
"मुस्कुराहटों" का ईनाम रखा है...

😊😊😊😊😊😊😊😊😊


स्वप्निल जैन @meettrailblazer

Comments